फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमान खरीद को लेकर राहुल का पीएम पर हमला, बोले- मोदी स्कैम अलर्ट

Sat, 07 Apr 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करीब एक लाख करोड़ रुपये के लड़ाकू विमान सौदे को लेकर निशाना साधा है। राहुल का आरोप है कि इस सौदे के लिए फिर से निविदा जारी करने से मोदी के दोस्त सामरिक सहयोगी पाने की होड़ में आ गए हैं। राहुल उस मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया है कि वायुसेना दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा करते हुए 100 से ज्यादा नए लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है। 

विज्ञापन


'लड़ाकू विमान के लिए फिर से निविदा जारी होने से मोदी के दोस्त भी होड़ में आ गए'

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ‘मोदी स्कैम अलर्ट। 15 अरब डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) के लड़ाकू विमान सौदे के लिए फिर से निविदा की गई है। पीएम के दोस्तों के पास अपने लिए सामरिक साझेदारी खोजने का मौका है। राफेल सौदे से खजाने को हुआ 40 हजार करोड़ रुपये का नुकसान फ्रांस को सायोनारा (टाटा) की रकम थी, ताकि पीएम फिर से निविदा निकाल सकें और दोस्तों को फायदा पहुंचा सकें। 

राहुल का आरोप है कि मोदी रक्षा क्षेत्र में बिना किसी अनुभव वाली अपनी मित्रों की कंपनियों को मदद कर रहे हैं। इसके लिए एचएएल को नजरअंदाज किया जा रहा है, वह तकनीक हस्तांतरण के जरिये राफेल विमानों को भारत में ही बनाने वाली थी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार इन विमानों के लिए उनके समय में हुए सौदे से तीन गुना ज्यादा कीमत चुका रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें