फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- नॉन बुलेट प्रूफ ट्रक में जवान, पीएम के लिए करोड़ों का विमान

Sat, 10 Oct 2020 01:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी ट्विटर: राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीवीआईपी हस्तियों के आने-जाने के लिए विमान खरीदने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को उन्होंने ट्रक में यात्रा कर रहे सेना के जवानों का एक वीडियो जारी किया। गांधी ने कहा कि जवानों को नॉन बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और प्रधानमंत्री के लिए 8,400 करोड़ के हवाई जहाज। क्या यह न्याय है?’ राहुल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए खरीदे गए वीवीआईपी विमान को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन

 

राहुल ने जो वीडियो जारी किया है उसमें दिख रहा है कि वाहन के अंदर बैठे कई सैनिक कथित तौर पर यह चर्चा कर रहे हैं कि गैर-बुलेटप्रूफ ट्रकों के जरिए उन्हें भेजना कैसे खतरनाक है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सांसद ने वीवीआईपी विमानों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। 

यह भी पढ़ें- राहुल ने पवन ऊर्जा संयंत्रों से जुड़े सुझाव पर प्रधानमंत्री पर किया कटाक्ष, भाजपा ने किया पलटवार
विज्ञापन


पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित की गई रैली में भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा था, ‘एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने 8,000 करोड़ रुपये के दो विमान खरीदे हैं। दूसरी तरफ चीन हमारी सीमाओं पर है और हमारे सुरक्षा बल हमारी सीमा की रक्षा के लिए कठोर ठंड का सामना कर रहे हैं।’

किसान आंदोलन में राहुल गांधी से जब पूछा गया कि वह जिस ट्रैक्टर पर बैठे थे, उसमें सोफे लगे थे। इसपर राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने 8,000 करोड़ के दो विमान खरीदे हैं, उसमें तो पूरा पलंग है। केवल इसलिए क्योंकि उनके दोस्त ट्रंप के पास भी ऐसा ही है। बता दें कि तीन अक्तूबर को भारत को अमेरिका से दो बी-777 विमान मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें