फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा, कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों?

Fri, 18 Sep 2020 03:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से संक्रमित और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर फिर हमला किया है। संक्रमित और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का आंकड़ा सरकार के पास उपलब्ध नहीं होने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को राहुल ने सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि 'कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों किया जा रहा है?'

विज्ञापन


उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि ‘प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार! थाली बजाने, दिया जलाने से ज्यादा जरूरी है उनकी सुरक्षा और सम्मान। मोदी सरकार, कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों?’ 


कांग्रेस नेता ने जिस खबर पर रीट्वीट किया है उसके मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों डाटा उपलब्ध नहीं है। खबर में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ‘‘स्वास्थ्य राज्य का विषय है। इस तरह का डाटा केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नहीं रखता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें