जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के दुख में साथ हैं और उनकी इस मांग का पूरा समर्थन करते हैं।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील
राहुल गांधी ने शुभम द्विवेदी से की मुलाकात
पहलगाम आतंकी हमला, एक नजर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी।
ये भी पढ़ें:- Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में फिर उतरेगी ओवैसी की पार्टी, सीमांचल पर रहेगा AIMIM का खास फोकस