फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान 'तौकाते' को लेकर अलर्ट जारी, राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Sat, 15 May 2021 09:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरब सागर से उठ रहे इस साल के पहले चक्रवाती तूफान तौकाते को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस तूफान को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से ये अपील की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर इसके कारण भारी बारिश हुई। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की अपील
राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केरल, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में साइक्लोन अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लिखा कि देश के कई इलाकों में तौकाते की वजह से पहली ही बारिश शुरू हो गई है। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो लोगों की हर संभव मदद करें।
 

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अरब सागर और लक्षद्वीप के इलाके में दबाव वाला क्षेत्र बना था और तूफान के शनिवार सुुबह तक गहरे दबाव में परिवर्तित होने के आसार हैं। यहां से चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए यह अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


इसके बाद विकराल रूप लेता हुआ यह तूफान उत्तर से होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। तौकाते 18 मई की शाम तक गुजरात और उससे लगते पाकिस्तानी तटीय क्षेत्र के तट से टकरा सकता है और इससे वहां भारी तबाही होने की आशंका है।






एनडीआरएफ की 53 टीम मोर्चा लेने को तैयार
चक्रवाती तूफान तौकाते से मोर्चा लेने के लिए पांच राज्यों में एनडीआरएफ की 53 टीमें तैयार हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि इनमें से 24 को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात कर दिया गया है वहीं शेष 29 टीमों को तैयार रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें