कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन तमिलनाडु के सेलम में रविवार को शाम चार बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। डीएमके ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि दोनों नेता सलेम जिले के सीलानकेनपट्टी में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की अध्यक्षता स्टालिन करेंगे। इस रैली में सीपीआई, सीपीएम, आईयूएमएल, वीसीके, एमकेएम सहित कई दलों के नेता शिरकत करेंगे और रैली को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि तमिलनाडु में 234 सीटों के छह अप्रैल को मतदान होना है। यहां एक ही चरण में चुनाव है।