फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोट चोरी' के बाद अब 'हक की चोरी': राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- गहरी साजिश रची जा रही

Fri, 06 Nov 2026 02:18 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली और लोगों के मतदान के अधिकार छीनने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने यह प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के उस बयान पर दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान अब आधार कार्ड के बजाय वोटर आईडी कार्ड से की जाएगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के मंत्री का एलान- योजनाओं का लाभ अब आधार से नहीं, वोटर आईडी से तय होगा। साजिश बहुत गहरी है, इत्मीनान से समझिए। एसआईआर के नाम पर करोड़ों नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं - रोका नहीं गया तो और भी काटे जाएंगे। ज्यादातर नाम किनके? जो भाजपा के खिलाफ आक्रोश में हैं।

राहुल ने आगे लिखा कि, वोटर लिस्ट एक निष्पक्ष चुनाव आयोग के हाथ में होनी चाहिए, मगर अब वो मोदी सरकार के कर्मचारी, ज्ञानेश कुमार के हाथ में है, जिसकी भाजपा के साथ मिलीभगत में वोट चोरी हमने सबूत के साथ पकड़ी है। तैयारी है ऐसी लिस्ट बनाने की जिसमें बहुमत हमेशा भाजपा का हो - और अब वही लिस्ट तय करेगी कि आपको योजना का पैसा मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन

कल जिसने भी ठाना कि भाजपा को हटाना है, तो चुन-चुन कर सबका नाम काटा जाएगा। नाम कटा - वोट गया। वोट गया - हक गया। 

राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,  देखते ही देखते आप एक अपहृत लोकतंत्र के अदृश्य नागरिक बन जाएंगे, जहां जनता सरकार नहीं चुनेगी, सरकार अपनी जनता चुनेगी।
आज पंचायती राज की योजनाएं। कल राशन? पेंशन? मनरेगा? आवास? छात्रवृत्ति? आरक्षण? यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, चुनाव चोरी का इंतज़ाम और सत्ता में बने रहने का स्थायी बंदोबस्त है। वोट देना आपका अधिकार है, शर्त नहीं। किसी गरीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड की गुलाम नहीं हो सकती। ये सिर्फ वोट चोरी नहीं - ये हक चोरी है। हम ये होने नहीं देंगे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें