फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam: PM मोदी की चुप्पी पर राहुल का कटाक्ष, पूछा- कहां है देश का चौकीदार?

Mon, 19 Feb 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी द्वारा किए गए घोटाले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं। उन्होंने आज एक बार फिर अपने ट्विटर अकाउंट से सवाल पूछा कि देश का चौकीदार कहां हैं। उन्होंने लिखा- पहले ललित फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार? साहब की खामोशी का राज जानने को जनता बेकरार, उनकी चुप्पी चीख-चीख कर बताए, वो किसके हैं वफादार। मोदी ने भारत को लूटा।
विज्ञापन


इससे पहले भी उन्होंने मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि पीएम बच्चों को परीक्षा में कैसे पास हों, उस पर 2 घंटे बोल सकते हैं लेकिन नीरव मोदी के मामले पर 2 मिनट नहीं। जेटली इसे छुपा रहे हैं। आप दोषी की तरह बर्ताव करना बंद करें। इस मामले पर बोलिए। मोदी ने भारत को लूटा।

राहुल ने नोटबंदी के साथ पीएनबी घोटाले को जोड़ते हुए इसे आश्चर्यजनक बताया और कहा था कि पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए और देश के पैसों को बैंकिंग सिस्टम में भेज दिया। वहीं नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपए बैंक से लेकर देश छोड़कर भाग गया। पीएम बच्चों को यह बता सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह लिखें लेकिन यह नहीं बता सकते कि कैसे नीरव मोदी आम आदमी का पैसा छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें