फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जनता की अदालत से भाग गया 56 इंच की छाती वाला चौकीदार: राहुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 09 Jan 2019 01:39 PM IST

सार

  • जयपुर में लगाए चौकीदार ही चोर है नारे
  • केवल 10 दिन में माफ किया किसानों का ऋण
  • जो साढ़े चार साल में नहीं हुआ, वो दो दिन में करके दिखाएंगे
  • देश के किसान ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Rajasthan - फोटो : PTI

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने विद्याधरनगर में किसान रैली को संबोधित करके हुए लोगों से 'चौकीदार ही चोर है' के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि 56 इंच वाले पीएम 1 मिनट भी नहीं टिक पाए। दो दिन में राजस्थान की सरकार ने कर्जा माफ करके दिखा दिया। 10 दिन नहीं लगे। राजस्थान, मध्यप्रेदश और छत्तीसगढ़ की जनता ने नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है कि उन्हें पूरे हिंदुस्तान का कर्जा माफ करना ही पड़ेगा।

15 लोगों का कर्जा माफ हुआ, किसानों का भी होगा

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी से किसानों की कर्ज माफी कराकर रहेंगे। 15 लोगों का 3.5 लाख करोड़ माफ हुआ तो किसानों का कर्ज भी माफ होगा। हिंदुस्तान के किसान और युवा को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जो उन्होंने चाढ़े चार साल में नहीं किया वो हमने 2 दिन में करके दिखा दिया।

चौकीदार लोकसभा में कदम नहीं रखा पाया

राहुल ने जीएसटी और नोटबंदी पर कहा कि इससे आपने (सरकार) राजस्थान और हिंदुस्तान का बिजनेस नष्ट कर दिया है। अब आपको फ्रंड फुट पर खेलना होगा और छक्के लगाने होंगे। हमारे सवाल का जवाब नहीं दे पाए पीएम, चौकीदार लोकसभा में एक कदम नहीं रख पाया।

नरेंद्र मोदी नफरत फैलाते हैं

रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी नफरत फैलाते हैं लेकिन जहां जरूरत होगी हम प्रधानमंत्री का आदर करेंगे। यह (विधानसभा) चुनाव राजस्थान की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। कर्जमाफी छोटा सा कदम है, हम दम लगाकर काम करने आए हैं।

अपने बचाव में रक्षामंत्री को आगे किया

राहुल गांधी - फोटो : Twitter
राफेल पर संसद में चर्चा को लेकर राहुल ने कहा कि छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री मोदी राफेल सौदे पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नहीं आए और अपने बचाव में एक महिला रक्षामंत्री को आगे कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी राफेल सौदे पर बहस के दौरान एक मिनट के लिए भी लोकसभा में नहीं आए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के फैसले को 2019 में देशभर में देश का युवा दोहराएगा।

जनता की अदालत में रखा राफेल मामला

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने राफेल सौदा मामले को जनता की अदालत में रखा है। राफेल सौदे की जांच होनी चाहिए, जेपीसी गठित हो। देश के युवाओं को फ्रंटफुट पर आकर छक्के मारने होंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें आपके साथ खड़ी हैं। देश का किसान बैकफुट पर रहकर ही नहीं खेलता, आगे बढ़कर फ्रंटफुट पर खेले।

प्रधानमंत्री को किसानों की शक्ति दिखाई

इन विधानसभा चुनावों ने प्रधानमंत्री को किसान की शक्ति दिखाई। राजस्थान के हर कोने में फूड प्रोसेसिंग इकाइयां लगेंगी, मेगा फूड पार्क बनेंगे। सिर्फ कर्जमाफी से किसान की समस्या नहीं सुलझेगी, नई सोच की जरूरत, नई हरित क्रांति की जरूरत है। 2019 में केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार आई तो देश भर के किसानों का कर्ज माफ कर दिखाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next