फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ज्ञानेश जी जाना तो पड़ेगा': दिल्ली के त्रिलोकपुरी पहुंचे राहुल; भाजपा-चुनाव आयोग पर फिर वोट चोरी का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 10:13 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एसआईआर को लेकर हुई जनसुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि चार बूथों पर 416 वोट बिना जायज कारण काटे गए। राहुल ने क्या आरोप लगाए? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई)  पर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या लिखा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आज एसआईआर को लेकर जनसुनवाई में वोट चोरी के जीते-जागते सबूत देखकर आया हूं। हैरान रह जाएंगे। सिर्फ चार बूथों पर 416 वोट काट दिए गए। बिना किसी जायज कारण के, गैरकानूनी तरीके से।
 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग: 30 अक्तूबर को खरगे के आवास पर बैठक, विपक्ष की रणनीति क्या?

उन्होंने आगे लिखा, इसीलिए हर बूथ का ऑडिट जरूरी है। तभी भाजपा-ईसीआई की वोट चोरी का असली पैमाना सामने आएगा। कांग्रेस नेता आगे कहा, (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार जी, जितना छिपना है, छिप लीजिए। जाना तो पड़ेगा ही। 

सीईसी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा इंडिया ब्लॉक
वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग तेज करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में गठबंधन 30 अक्तूबर को दिल्ली में उनके खिलाफ 'जनता के बीच महाभियोग' कार्यक्रम आयोजित करेगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास 10, राजाजी मार्ग पर होगा। इसका आयोजन एक नवंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन की संयुक्त रैली से पहले किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपने आरोप और उन्हें पद से हटाने की मांग सार्वजनिक मंच पर रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें