फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश बोले- राहुल की यात्रा से जबरदस्त नैरेटिव बना, BJP ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही

Fri, 07 Apr 2023 02:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने एक जबरदस्त राष्ट्रीय नैरेटिव बनाया, जो वास्तव में परिवर्तनकारी था। हताश भाजपा उस नैरेटिव को तोड़ने और उससे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। अफसोस की बात है कि इसमें कुछ बड़े पदों पर बैठे हुए महानुभाव भी शामिल हैं, जिन्हें निष्पक्ष होना चाहिए।'  
 
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा से राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त नैरेटिव बना है, जो वास्तव में परिवर्तनकारी था। कांग्रेस नेता ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि राहुल की इस यात्रा से भाजपा हताश है और अब ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन




जयराम रमेश ने और क्या कहा? 
कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने एक जबरदस्त राष्ट्रीय नैरेटिव बनाया, जो वास्तव में परिवर्तनकारी था। हताश भाजपा उस नैरेटिव को तोड़ने और उससे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। अफसोस की बात है कि इसमें कुछ बड़े पदों पर बैठे हुए महानुभाव भी शामिल हैं, जिन्हें निष्पक्ष होना चाहिए।'  

एक अन्य ट्वीट के जरिए जयराम रमेश ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खाद्य वस्तुओं के दाम का एक चार्ट पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा के तीन महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक बढ़ती आर्थिक असमानता थी, जिसका मुख्य कारण आसमान छूती महंगाई है। देखिए, पिछले 10 वर्षों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उछाल से कैसे घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।' 
विज्ञापन




खरगे ने की जेपीसी की मांग 
इसके पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी नेताओं की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। कहा, पीएम मोदी लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर बात नहीं करते हैं। वह अदाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की विपक्ष की मांग से ध्यान हटाने के लिए संसद में व्यवधान पैदा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें