फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का राहुल पर पलटवार, कहा- कई जन्म लेकर भी सावरकर नहीं बन सकते

Sun, 15 Dec 2019 02:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा और शिवसेना ने मोर्चा खोला हुआ है। वहीं, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने राहुल के बयान को लेकर कहा है कि वह कई जन्म लेकर भी सावरकर नहीं बन सकते हैं। 

विज्ञापन


आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता का सावरकर पर दिया गया बयान बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कई जन्म लेकर भी सावरकर नहीं बन सकते हैं और उन्हें 'गांधी' उपनाम का प्रयोग कर महात्मा गांधी का अपमान नहीं करना चाहिए।

कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि अंग्रेज सावरकर से डरते थे, इसीलिए अंग्रेजों ने उन्हें दो बार आजीवन कारावास दिया। राहुल कभी भी सावरकर के व्यक्तित्व के करीब नहीं हो सकते। उन्होंने ठीक ही कहा कि वह कोई सावरकर नहीं हैं, चाहे उन्होंने यह बयान उन्हें (सावरकर) अपमानित करने या अनादर करने के लिए ही क्यों ना कहा हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल से जुड़ा 'गांधी' गांधी शब्द का अनादर है। उन्हें 'गांधी' उपनाम का इस्तेमाल करके गांधी का अनादर नहीं करना चाहिए। वह कभी गांधी या सावरकर नहीं हो सकते। उनके बयान के कारण राष्ट्र आहत है।

गौरतलब हो कि शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि वह 'रेप इन इंडिया' वाली उनकी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है।

कांग्रेस नेता ने रैली में कहा था कि मुझे संसद में भाजपा द्वारा कल टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया था। मुझे उस चीज के लिए माफी मांगने को कहा गया, जो सही है। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा।

वहीं, गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके दादा का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से पीटना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें