फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमला: राहुल-प्रियंका गांधी ने सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर जताया शोक, मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता

Sun, 04 Apr 2021 07:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़
  • मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, 30 जवान घायल
  • हमले में 15 नक्सली भी मुठभेड़
विज्ञापन
राहुल गांधी- प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर शोक व्यक्त किया । राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘उन शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदना है जिन्होंने छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में अपनी जान कुर्बान की है।’’

विज्ञापन

 

देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन किया।प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’’
 

 पीएम मोदी और शाह चुनाव प्रचार में व्यस्त-सुरजेवाला 
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी अपनी संवेदना प्रकट की। सुरजेवाला ने कहा कि 22 जवानों की शहादत की खबर दिल दहला देने वाली है। सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि दुखद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें नक्सलवाद की बुराई से निपटने की फुर्सत नहीं है। बस टीवी पर घोषणाएं करना काफी नहीं हैं। हमें निर्णायक रणनीति एवं ब्लूप्रिंट सामने रखने की जरूरत है।’’
विज्ञापन

 

नक्सली हमले में शनिवार को 22 जवान शहीद 
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए। इसमें 8 जवान सीआरपीएफ और 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। मुठभेड़ में 15 नक्सली भी ढेर हुए हैं। पिछले 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है। बाताया जा रहा है कि अब भी कुछ नक्सली बीजापुर के जंगलों में छिपे हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें