फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के लापता ट्रांसपोर्ट विमान में सवार था देवरिया का लाल

Sat, 23 Jul 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
चेन्नई के तांबरम से भरी थी उड़ान - फोटो : PTI
विज्ञापन
वायुसेना के लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान में यूपी के देवरिया का लाल भी सवार था। दूसरे दिन भी विमान का पता नहीं चलने से परिवारवाले चिंतित हैं। भाटपाररानी के सूरजीपुर गांव के रहने वाले रघुवीर वर्मा राजस्थान के जोधपुर में वायु सेना में तैनात हैं। विमान के लापता होने की खबर से दुखी परिवारवालों को गांव के लोग ढ़ांढ़स बंधा रहे हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा वायुसेना का ट्रांसपोर्ट विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया। इस विमान की तलाश में वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बलों की ओर से बड़े पैमाने पर बचाव आपरेशन शुरू किया जो दूसरे दिन भी चल रहा है। 

इस विमान में सूरजीपुर निवासी 22 साल का रघुवीर वर्मा भी सवार था। रघुवीर वायुसेना में तीन वर्ष पूर्व भर्ती हुआ। वह अभी अविवाहित है। इस समय उसकी तैनाती जोधपुर में है। उसके पिता लखीचंद वर्मा अंडमान निकोबार पुलिस में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात हैं। माता पिता के पास अंडमान निकोबार में छुट्टी बिताने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजी अभियान का जायजा लेते रक्षा मंत्री - फोटो : PTI
विमान ने चेन्नई के तांबरम से पोर्ट ब्लेयर के लिये सुबह उडा भरी थी। जो कुछ ही देर बाद लापता हो गई। गांव में मौजूद रघुवीर वर्मा के दादा भागीरथी वर्मा ने बताया कि विमान में चढऩे के पहले वह अपने पिता से अंतिम बार बात किया था। उसके बाद कोई बात नहीं हुई। 

लापता वायुसेना के जवान रघुवीर वर्मा के दादा भागीरथी भी अंडमान निकोबार पुलिस में थे। इस समय गांव में अपनी पत्नी मैना देवी के साथ रह रहे हैं। विमान के लापता होने की खबर से रघुवीर के दादी-दादा का रोते रोते बुरा हाल है। खबर सुनकर रिश्तेदार भी सूरजीपुर पहुंचने लगे हैं। उसकी बुआ हीरामती, ज्ञांती और शांति गांव पहुंचकर हाल जाना।

घर पर उसके चाचा रमाशंकर, चाची सीमा देवी, चंदा देवी और बड़े भाई रनवीर के ससुर कैलाश पति सहित पूरा परिवार सदमें में हैं। सब लोग यही कह रहे थे कि भगवान और गांव व बड़े लोगों के आशीर्वाद से किसी तरह से मेरा लाल बच जाय। गांववाले परिवारवालों को संभालने में लगे हैं। हर कोई रघुवीर के सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें