02:04 PM, 13-Sep-2020
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा, 'रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनको नमन करता हूं। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है। जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व, गरीबी को समझने वाला व्यक्तित्व, पूरा जीवन बिहार के संघर्ष में बिताया। रघुवंश जी के भीतर अपने क्षेत्र के विकास की चिंता थी, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जी को अपनी एक विकास के कामों की सूची भेज दी। बिहार के लोगों की, बिहार के विकास की चिंता उस चिट्ठी में प्रकट होती है।'