राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकले हैं कि अगर आम चुनावों में तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा और तेदेपा जैसे विपक्षी दलों का महागठबंधन जीतता है और सत्ता में आता है तो वह वित्तमंत्री हो सकते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि राजन शीर्ष अर्थशास्त्रियों में से एक है और उनकी पार्टी ने न्यूनतम आय योजना तैयार करते समय उनकी सलाह ली है। इस योजना के तहत कांग्रेस के सत्ता में आने पर देश के सर्वाधिक गरीब पांच करोड़ परिवार को सालाना 72,000 रुपये तक दिए जाएंगे।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राजन ने कहा कि अभी इस बारे में चर्चा करना जल्दबाजी है कि उनसे सत्ता में आने वाला कोई भी दल सरकार में महत्वपूर्ण पद लेने के लिये संपर्क करता है तो वे क्या करेंगे। उन्होंने कहा, ‘इस पर चर्चा करना जल्दबाजी है। मुझे वास्तव में लगता है कि यह भारत के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है और हमें नए सुधारों की जरूरत है। मुझे उन विचारों को आगे बढ़ाने में खुशी होगी।’