फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के एक और सरकारी कॉलेज में रैगिंग, छात्र का आरोप- सीनियर्स ने पार की क्रूरता की सारी हदें

Tue, 18 Feb 2025 12:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

करयावट्टोम सरकारी कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के छात्र बिन्स जोस ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी को कॉलेज परिसर में सात सीनियर छात्रों ने उससे मारपीट की, धमकाया और परेशान किया।  सीनियर्स ने उसे बांस के डंडे और बेल्ट से पीटा। छात्र ने पुलिस और कॉलेज के अधिकारियों से शिकायत की है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक और सरकारी कॉलेज में छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्र ने अपने सीनियर्स पर क्रूर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। करयावट्टोम सरकारी कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के छात्र बिन्स जोस ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी को कॉलेज परिसर में सात सीनियर छात्रों ने उससे मारपीट की, धमकाया और परेशान किया। छात्र ने पुलिस और कॉलेज के अधिकारियों से शिकायत की है। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने कहा कि वह और उसका दोस्त अभिषेक कैंपस से गुजर रहे थे। इस बीच सीनियर छात्रों के एक समूह ने उनको रोका और पीटना शुरू कर दिया। मेरा दोस्त वहां से भाग गया और प्राचार्य को सूचना दी। सीनियर्स ने उसे बांस के डंडे और बेल्ट से पीटा। छात्र ने कहा कि इसके बाद उसे यूनिट रूम में ले जाकर बंद कर दिया गया। मेरी शर्ट उतार दी गई और मुझे घुटने के बल बिठा दिया गया। 

छात्र ने आरोप लगाया कि जब मैने पीने के लिए पानी मांगा तो एक सीनियर से आधे भरे गिलास में थूका और मुझे पीने को दिया। यह बेहद डरावना और भयावह अनुभव था। छात्र ने आरोप लगाया कि सीनियर्स ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही अपने दोस्त के खिलाफ पिटाई करने की शिकायत दर्ज कराने के लिए दबाव डाला। 
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य ने की जांच, पुलिस को सौंपी रिपोर्ट
कझाकूट्टम पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमने केरल रैगिंग प्रतिबंध अधिनियम के तहत कॉलेज प्राचार्य से जांच रिपोर्ट मांगी थी। हमने पूछा था कि छात्र की शिकायत के आधार पर जांच करके बताएं कि क्या संस्थान में रैगिंग हुई थी? प्राचार्य ने सोमवार को रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने हमें रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें छात्र की शिकायत में उठाए गए मुद्दे सही पाए गए हैं। हमने शिकायत मिलने के बाद मुकदमे में रैगिंग की धाराएं जोड़ दी हैं। रिपोर्ट जल्द ही कोर्ट में जमा कर दी जाएगी और निर्देशों के आधार पर कार्रवाई जाएगी। 

कोट्टायम कॉलेज का आक्रोश थमा नहीं
बीते गुरुवार को कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेज एक जूनियर छात्र के साथ बहुत ही क्रूर रैगिंग का मामला सामने आया था। रैगिंग के मामले के चलते राज्य भर में आक्रोश का माहौल था। पीड़ित छात्र को खाट से बांध दिया गया और कंपास से बार-बार छेदा गया था। उसे अर्धनग्न करके  उसके साथ बहुत ही भयानक कृत्य किए गए। इस मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय ने कॉलेज के प्रिंसिपल और एक सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें