फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आते ही पहले दिन शुरू करा देगें राफेल डील की जांच : कांग्रेस

Tue, 02 Apr 2019 11:45 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राफेल डील को लेकर कांग्रेस हमेशा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर आरोप लगाती रही है और निष्पक्ष जांच की मांग करती आई है। राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा चुका है। अब राफेल को लेकर कांग्रेस ने नया एलान किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि सरकार बनते ही हम राफेल डील की जांच कराएंगे। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य बालचंद्र मुंगेकर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पहले ही दिन राफेल डील की जांच शुरू करा दी जाएगी। हमने इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया है। 

 
बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने वाले हैं। पार्टी के इस घोषणा पत्र में राफेल डील को भी शामिल किया जा सकता है। 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय में घोषणा पत्र के लिए बड़ा आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें