फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान से पाक और चीन को साधने में मिलेगी मदद: वायु सेना प्रमुख 

Thu, 13 Sep 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच वायु सेना प्रमुख बी एस धनोवा ने सरकार के इस विमान की खरीदारी के फैसले को सही ठहराया है। एयर चीफ मार्शल धनोवा ने कहा कि सरकार राफेल विमान  और एस-400 मिसाईल खरीद रही है। यह भारतीय सेना की ताकत और दुश्मनों से मुकाबले की क्षमता में खासी बढोत्तरी करेगा।  

विज्ञापन


बुधवार को धनोवा ने आगाह किया कि भारत जिस तरह के खतरे का समाना कर रहा है वैसा खतरा दुनिया के किसी देश को नहीं। इस विमान को हासिल करने का फैसला अपने दुश्मन देशों के स्तर की क्षमता की बराबरी करने में मदद करेगा। वायु सेना प्रमुख ने चेताया कि भारत के दोनों तरफ मौजूद दुश्मन निष्क्रिय नहीं बैठे हैं। वह नाभकीय हथियार से लैस हैं। 

वह अपनी सेना का लगातार आधुनिकीकरण कर रहे हैं। चीन हर साल अपने वायु सेना की ताकत में इजाफा कर रहा है। दुश्मन देशों का इरादा रातों रात बदल सकता है। धनोवा के मुताबिक ऐसे में जरुरी है कि भारत अपनी क्षमता भी दुश्मन देशों के मुकाबले बराबरी पर रखे। राफेल को बेड़े में शामिल करने से इसमें काफी मदद मिलेगी। भारत रफेल केजरिए कई मुश्किलों का समाना कर सकता है। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि रक्षा खरीद में इस तरह के फैसले पाले भी लेते जाते रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते वाईस एयर चीफ मार्शल एस बी देवी ने भी इस डील का समर्थन करते हुए कहा था कि इसकी आलोचना करने वालों को विमान के तकनीकी पहलू, उसके मापदंड और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें