राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कैग में अपनी बात रखी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कैग के समक्ष राफेल की खरीद और इस मामले की विस्तृत जांच की मांग करेगी। शीर्ष कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर सुबह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और उम्मीद जताई कि कैग इस मामले को गंभीरता से लेगा।
कांग्रेस ने फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक दिन पहले कहा कि चाहे कोई कैग और सीवीसी के पास जाए या नहीं लेकिन उनका संवैधानिक कर्तव्य पूरे सौदे तथा उसके सभी दस्तावेजों की जांच करना है।
बहरहाल, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि सभी जानकारियां पहले ही संसद में पेश की जा चुकी हैं।
(इनपुट-भाषा)