फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: पहले ट्रक से टकराई फिर पटरी से उतरी राधिकापुर एक्सप्रेस; इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची लोगों की जान

Mon, 04 Dec 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ईंजन के पटरी से उतरते ही उसमें आग लग गई। आग लगते ही ईंजन को अलग किया गया और आग बुझाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Radhikapur Express - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में राधिकापुर एक्सप्रेस एक ट्रेक से टकरा गई। धुलियानगंगा और बल्लालपुर स्टेशन के बीच ट्रेन आधी रात को 01:24 बजे पटरी से उतर गई। इंजन के पटरी से उतरते ही उसमें आग लग गई। आग लगते ही इंजन को अलग किया गया और आग बुझाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया, 'हमें सुबह के 1:15 मिनट में घटना की जानकारी मिली। ट्रक से टकराने के बाद राधिकापुर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फंसे यात्रियों को पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन का आयोजन कराया गया है। इस घटना के बाद उस रूट की ट्रेन सेवाएं बाधित रही।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें