चर्चित धर्म गुरु राधे मां एक बार फिर विवादों और आरोपों के साये में हैं। इस बार आरोप लगाया है उनके ही एक पुराने भक्त ने। मुंबई के रहने वाले मनमोहन गुप्ता ने राधे मां के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे के द्वारा राधे मां उनका बंगला हड़पना चाहती हैं। बता दें कि मनमोहन गुप्ता एमएम मिठाईवाला नाम से मिठाइयों की दुकान चलाते हैं और उन्हें राधे मां के पुराने भक्त के तौर पर जाना जाता है।
मिड डे की खबर के अनुसार 64 साल के मनमोहन गुप्ता ने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां ने उनके पंजाब वाले फोन पर बुधवार को सुबह 10.30 से 11.30 के बीच कई फोन किए। फोन पर राधे मां ने कहा कि वह उसके बोरिवली स्थित नंद नंदनवन बंगले पर आने के बारे में पूछा। बकौल, गुप्ता उसने राधे मां को पिछले विवादों के बारे में याद कराते हुए कहा कि पिछली बार वह दहेज के मामले में फंसी हुई थी। इसलिए वह इस बार उनसे दूर ही रहना चाहता है।