रेलवे एक तरफ कॉस्ट प्राइस पर किराया बढ़ाने की कवायद में है तो दूसरी तरफ बिना किराया बढ़ाए आय बढ़ाने की तरकीब भी ढूंढने में लगा है। रेलवे मंत्रालय ट्रेनों में आरएसी (रेलवे एगेंस्ट कैंसिलेशन) कोटा बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
संभव है कि एक कोच में चार की जगह छह बर्थ को आरएसी कोटा के तहत कर दिया जाए। यात्रियों को कंफर्म बर्थ देने का दावा करने वाला रेलवे अब लंबी दूरी की यात्रा बैठाकर यात्रियों को तय करने की कवायद में है।
रेलवे का तर्क है कि इससे कम से कम बैठकर यात्री यात्रा कर सकेंगे। दूसरा फायदा यह भी होगा कि एक बर्थ पर जब दो व्यक्ति बैठकर यात्रा करेंगे तो रेलवे की आय में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। क्योंकि दोनों बर्थ वालों से आरक्षण चार्ज छोड़कर पूरी रकम वसूली जाएगी।