प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे होटल आवंटन घोटाले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को तलब किया है। अधिकारी ने बताया कि राजद प्रमुख लालू यादव की पत्नी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि लालू के परिवार के खिलाफ कुछ समय पहले मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत दर्ज एफआईआर मामले में जांच अधिकारी राबड़ी देवी का बयान दर्ज करेंगे। राबड़ी को जांच एजेंसी ने दूसरी बार तलब किया है।
इससे पहले समन जारी होने पर वह पेश नहीं हुई थीं। केंद्रीय जांच एजेंसी इससे पहले इस मामले से जुड़े यूपीए सरकार में मंत्री रहे पीसी गुप्ता की पत्नी सहित कुछ लोगों से पूछताछ कर चुकी है।