फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा में लड़ाई के पीछे बाहरी आदमी का हाथ'

Mon, 02 Jan 2017 04:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना 
विज्ञापन
राबड़ी देवी - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी समाजवादी पार्टी के नेताओं से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की। राबड़ी ने कहा कि परिवार की इस लड़ाई के पीछे बाहरी आदमी का हाथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को एकजुटता के लिए पहल करनी चाहिए। वे सपा के मुखिया के तौर पर भाई और बेटा के साथ बातचीत कर मामले का समाधान करें।

पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि परिवार में झगड़े से कुछ हासिल नहीं होगा और अलग-अलग चुनाव लड़ने से सरकार नहीं बनेगी। अगर चुनाव में भाजपा को परास्त करना है तो एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को लालू प्रसाद ने मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात कर मामले को हल करने की अपील की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें