फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018: बदलाव के लिए लगने लगी सवालों की झड़ी

Fri, 05 Jan 2018 07:04 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
'जब देश के नागरिक टैक्स के रूप में सरकार को पैसा दे रहे हैं तो फिर सड़कों के निर्माण के बाद टोल टैक्स की वसूली क्यों....।' 'क्या मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे हकीकत में उतर पाएगा या यह एक ड्रीम ही बनकर रह जाएगा।' कुछ ऐसे ही सवालों के साथ पाठक और आमजन तैयार हैं देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम के लिए।
विज्ञापन


जिसमें एक मंच पर ही राजनीति के साथ-साथ व्यापार, सिनेमा सहित कई अन्य क्षेत्रों की दिग्‍गज हस्तियों के जुटने की खबर के साथ ही सवालों की झड़ी भी लगनी शुरू हो गई है। लोग तमाम सवालों के साथ इंतजार कर रहे हैं उस लम्हे का जहां कई दिग्‍गज उनसे रूबरू होंगे और जवाब देंगे उनके सवालों का। 

ऐसे ही कुछ चुनिंदा सवालों से हम आपको यहां रूबरू करा रहे हैं। अमर उजाला की ही एक पाठक त्रिप्ति बलूनी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से सवाल पूछना चाहती हैं कि 'नमामि गंगे योजना में जितनी धनराशि खर्च की गई है क्या आपको लगता है उसका इस्तेमाल सही तरीके से हुआ है, अभी तक यह योजना पूर्ण तरीके से धरातल पर नहीं उतर पाई है, ऐसे में क्या मोदीजी का यह ड्रीम प्रोजक्ट एक ड्रीम बनकर ही तो नहीं रह जाएगा।'  
विज्ञापन


एक अन्य पाठक अंकित शर्मा का सवाल राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से है, जो पूछना चाहते हैं कि उनकी सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के लिए क्या कदम उठा रही है, सरकारी स्कूलों की शिक्षा कब प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाई जा सकेगी। तन्मय शर्मा का सवाल केंद्र में मंत्री अजय टम्टा से है कि उत्तराखंड में टेक्सटाइल इंडस्ट्री का क्या स्कोप है, कैसे इसे आप आगे बढ़ाना चाहते हैं?

अनिल पांडेय का सवाल नितिन गड़करी से है कि, वो राज्यों में हो रहे सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्या योजना बना रहे हैं, उनका सवाल ये भी है कि जब देश के नागरिक टैक्स के रूप में पहले ही सरकार को पैसा दे रहे हैं तो फिर सड़कों के निर्माण के बाद टोल टैक्स की वसूली क्यों?

वहीं कपिल शर्मा ने पतं‌जलि के प्रमुख आचार्य बालकृष्‍ण से बड़ा रोचक सवाल पूछा है कि, क्या आप खुद पतंजलि के उत्पाद इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि इन्हीं में से कुछ चुनिंदा सवालों को 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' के मंच पर रखा जाएगा और उस क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां उनका जवाब देंगी।

गौरतलब है  कि आगामी 8 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्‍गज हस्तियां शामिल होकर आम जनता और उनसे जुड़े सवालों से रूबरू होंगी। देहरादून के होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्‍ण, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल, केके मेनन, बॉक्सर अखिल कुमार, शूटर जसपाल राणा, मेक माइ ट्रिप के सीनियर वाइस प्रजीडेंट दीपक रावत, एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर, प्रजीडियम की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता और आदित्य बिड़ला ग्रुप के शीर्ष अधिकारी के सेंधिल नाथन शामिल रहेंगे। तो देर किस बात की है, आप भी लिख डालिए अपना सवाल जो है आपके मन में, हम उसे पहुंचाएंगे मुकाम तक।
विज्ञापन

अमर उजाला के जागरूक पाठक ही उसकी पहचान हैं। अमर उजाला के प्रति उनका भरोसा ही वह मजबूत सीढ़ी है, जिसकी वजह से यह पाठकों के दिलों पर राज करता है। यह भी सच है कि विकास से समृद्ध‌ि आती है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि अमर उजाला ने देवभूमि उत्तराखंड में संवाद का आयोजन किया है। यह संवाद उत्तराखंड उदय विषय पर 8 जनवरी को राजधानी देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी, संवाद के मुख्य अतिथि होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हमारे पाठक भी इस संवाद का हिस्सा बन सकेंगे। #AmarUjalaSamwad के जरिए वे अपने सवालों को ट्विटर के माध्यम से उत्तराखंड उदय संवाद में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से पूछ सकेंगे।उत्तरखंड उदय संवाद के जरिये यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन खूबियों के चलते उत्तराखंड जल्द ही निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन जाएगा। यदि आपके मन में भी उत्तराखंड उदय में आने वाले अतिथियों के लिए कोई सवाल है तो 08067360111 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सबसे बेहतर सवाल पूछने वाले पाठक को आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।

अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद 2018 के प्रस्तुतकर्ता हैं पैसिफिक। स्मार्टफोन पार्टनर हैं कोमियो। सोशल मीडिया पार्टनर है फेसबुक। टीवी पार्टनर समाचार प्लस उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड न्यूज चैनल है। उत्‍तराखंड शासन, पासपास पल्स, मदर्स प्राइड, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य बिरला टैनफैक, ब्रिडकुल, अमरउजाला डॉट कॉम, फिरकी डॉट इन, माय रिजल्ट प्लस, अमर उजाला काव्य और अमर उजाला टीवी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर्स हैं। टूव्हीलर पार्टनर हैं यूएम।
आउटडोर पार्टनर हैं AUTDoors.
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें