फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल, भाजपा ने ममता की पार्टी पर साधा निशाना

Fri, 04 Sep 2020 08:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोविड-19 के खतरे के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र नौ सितंबर से शुरू होगा। लेकिन इस दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा। स्पीकर बिमान बनर्जी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार के मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। स्पीकर बमान बनर्जी ने शुक्रवार को बताया, इस बार दो सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्र से पहले विधानसभा के कामकाज पर चर्चा के लिए सात सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सत्र कब तक चलेगा इस पर भी सभी दलों से चर्चा होगी।

विज्ञापन

 

उधर प्रश्नकाल हटाने पर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता मनोज टिग्गा ने कहा, 'संक्रमण को देखते हुए 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से प्रश्नकाल हटाने का टीएमसी ने विरोध किया, जो उसके दोहरे रवैये को दर्शाता है। जबकि कांग्रेस और माकपा ने कहा कि वे आधिकारिक सूचना पर मिलने पर ही कोई टिप्पणी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें