फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QUAD Foreign Ministers Meeting : एस जयशंकर आज से छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना

Thu, 10 Feb 2022 05:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

विदेशमंत्री की दो देशों की यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के अपने समकक्षों के साथ मेलबर्न में 11 फरवरी को चौथी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार से अपने छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस दौरे की शुरुआत करेंगे। विदेशमंत्री के रूप में 10 से 13 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा इस देश की उनकी पहली यात्रा होगी। वहीं, 13 से 15 फरवरी तक विदेश मंत्री की फिलीपींस की यात्रा दक्षिण पूर्व एशियाई देश द्वारा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की तीन बैटरी खरीदने को लेकर भारत के साथ करीब 2,083 करोड़ रुपये (37.5 करोड़ अमेरीकी डॉलर) के समझौते पर हस्ताक्षर करने के दो हफ्ते बाद होने वाली है।

विज्ञापन


विदेशमंत्री की दो देशों की यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के अपने समकक्षों के साथ मेलबर्न में 11 फरवरी को चौथी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पिछले साल फरवरी में हुई मंत्रियों की डिजिटल बैठक के बाद क्षेत्रीय रणनीतिक मुद्दों एवं स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के उनके साझा दृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक अवसर होगा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, क्वाड के सदस्य देशों के विदेश मंत्री जारी क्वाड सहयोग की समीक्षा करेंगे और 2021 में आयोजित दो शिखर सम्मेलनों में सदस्य देशों के नेताओं द्वारा घोषित सकारात्मक एवं रचनात्मक एजेंडे को तैयार करेंगे ताकि समकालीन चुनौतियों जैसे कि कोविड-19 महामारी, आपूर्ति शृंखला, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन, बुनियादी ढांचे आदि का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


क्वाड बैठक में भाग लेने के अलावा जयशंकर 12 फरवरी को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने के साथ 12वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, बैठक में मंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उसी दिन विदेशमंत्री जयशंकर पायने के साथ विदेश मंत्रियों के साइबर रूपरेखा संवाद के उद्घाटन बैठक की सह अध्यक्षता भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें