तकनीकी समस्या की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार यानी 28 दिसंबर को दोहा से जकार्ता (इंडोनेशिया) जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट QR954 को तकनीकी समस्या के कारण मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। कतर एयरवेज की ओर से यह जानकारी दी गई है।