फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं पीवी सिंधु

Mon, 18 Sep 2017 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की पीवी सिंधु ने बीते रविवार को कोरिया ओपन के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा कर इतिहास रच दिया। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा के हाथ मिली हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन


सियोल में सिंधु ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 11-21 और 21-18 से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सिंधु की इस ऐतिहासिक जीत पर अमर उजाला पोल में पाठकों से हमने सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि भारतीय बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं पीवी सिंधु?'

अमर उजाला के इस पोल में कुल 7846  पाठकों ने हिस्‍सा लिया। 93.86 प्रतिशत (7364 वोट) पाठकों का मानना है कि सिंधु भारतीय बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।
विज्ञापन


वहीं 4.33 प्रतिशत (340 वोट) पाठकों का मानना है कि पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर नहीं हैं। 1.81 प्रतिशत (142 वोट) पाठकों ने कोई राय जाहिर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें