फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OBOR: जापान के सहयोग से भारत ने तैयार की फ्रीडम कॉरिडोर' बनाने की योजना

Tue, 16 May 2017 09:53 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
भारत-जापान - फोटो : ANI
विज्ञापन
चीन के वन बेल्ट वन रोड (OBOR) प्रॉजेक्ट को टक्कर देने के लिए भारत ने भी तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि जापान के साथ मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स बनाने की तैयारी चल रही है, जिसमें अफ्रीका, ईरान, श्रीलंका भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि OBOR प्रॉजेक्ट के जरिए चीन ने यूरोप और अफ्रीका से देश को जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, पूर्वी अफ्रीका में भारत और जापान इंफ्रास्ट्रक्चर और कपैसिटी बनाने से जुड़े प्रॉजेक्ट्स की फंडिंग करने की योजना बना रहे हैं। ईरान के चाबहार पोर्ट के विस्तार और उसके नजदीक स्पेशल इकनॉमिक जोन पर भारत की ओर से किए जा रहे काम में जापान भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा पूर्वी श्रीलंका में भारत और जापान संयुक्त रूप से त्रिंकोमाली पोर्ट का विस्तार कर सकते हैं। दोनों देशों की योजना थाइलैंड-म्यांमार सीमा पर दावेई पोर्ट को डिवेलप करने की भी है।

भारत और जापान की ये कोशिशें एशिया-पैसिफिक से अफ्रीका तक 'फ्रीडम कॉरिडोर' बनाने की योजना का हिस्सा हैं। इसका मकसद इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल के मद्देनजर संतुलन की स्थिति बनाने का है। इस कॉरिडोर की घोषणा जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछले वर्ष नवंबर में जापान यात्रा के दौरान की थी। फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली के हाल के जापान दौरे के दौरान भी दोनों दोनों देशों के बीच इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स को लेकर सहयोग पर बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें