फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR Against EC: बंगाल में SIR के डर से बुजुर्ग ने दी जान, चुनाव आयोग पर उकसाने का आरोप; FIR दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 06:36 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकता

सार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। एक 82 साल के बुजुर्ग ने वोटर लिस्ट से नाम कटने के डर और तनाव में आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FIR Against EC: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में चुनाव आयोग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 82 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के चलते आत्महत्या कर ली। बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके बेटे की शिकायत पर 23 दिन बाद यह मामला दर्ज हुआ है। इस घटना ने राज्य में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


उकसाने और साजिश के लगे आरोप
अधिकारी ने बताया कि पुरुलिया जिले के पारा पुलिस स्टेशन में चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। केस में चुनाव आयोग के अधिकारियों पर उकसाने और आपराधिक साजिश के आरोप हैं। हालांकि, प्राथमिकी में किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया। मृतक दुर्जन माझी पारा ब्लॉक के चौताला गांव के एक आदिवासी थे। उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की सुनवाई के लिए ब्लॉक कार्यालय में पेश होना था, लेकिन कुछ घंटे पहले ही उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। माझी के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की चिंता से अपनी जान दी।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई: चुनाव आयोग की दलील- यह नागरिकता की जांच नहीं, मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में डर फैला रही है SIR प्रक्रिया: टीएमसी
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया से लोगों में डर पैदा किया जा रहा है। बीजेपी और चुनाव आयोग ने अब तक इस आरोप पर कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, एक दूसरी घटना में पुरुलिया जिले के मनबाजार में 32 साल के आदिवासी युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार का दावा है कि उन्हें एसआईआर सुनवाई का नोटिस मिला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें