फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पुरी के जगन्नाथ मंदिर को मिली आतंकी हमले की धमकी, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तेज की धरपकड़

Wed, 13 Aug 2025 12:47 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरी के जगन्नाथ मंदिर को आतंकी हमले की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ मंदिर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर अंतकी हमले की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार ओड़िया भाषा में लिखी गई यह धमकी भरा दो पोस्टर मां बुढ़ी ठाकुराणी मंदिर की दीवार पर मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Case: नाबालिग आरोपी का बालिग की तरह ट्रायल की मांग पर कोर्ट पंहुची पुलिस; जुवेनाइल बोर्ड ने किया था इनकार

पोस्टर में लिखी थी यह धमकी 
दीवार पर मिले एक पोस्टर में धमकी लिखी थी, 'आतंकवादी श्रीमंदिर को ध्वस्त कर देंगे। मुझे बुलाओ, वरना विनाश हो जाएगा।' पुरी के एक निवासी ने बताया कि मंदिर की दीवार पर कई फोन नंबर लिखे हैं। साथ  ही पीएम मोदी, दिल्ली जैसे शब्द भी लिखे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटनास्थल का दौरा करने वाले पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है और इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। हमें कुछ जानकारी मिली है और इस तरह की धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें बनाई जा रही हैं।

एसपी ने कहा कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और ऐसा लगता है कि धमकी मंगलवार रात को लिखी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस धमकी के पीछे के मकसद का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले के बाद कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


जगन्नाथ मंदिर का महत्व
12 वीं सदी का पुरी के जगन्नाथ मंदिर, जिसे हिन्दुओं के चार धामों में से माना जाता है। ओडिशा के तटवर्ती शहर पुरी में मौजूद ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दुनियाभर से दर्शन करने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें