फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : किसानों के गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू

Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सभी मंडियों में मिलाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 4740 क्विंटल गेंहूँ की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
नरेला अनाज मंडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के तेज आंदोलन के बीच अब दिल्ली के किसानों की मुसीबतें कुछ कम हो गई हैं और यहां की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अब तक की जानकारी के अनुसार दिल्ली नरेला मंडी में 128 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। सभी मंडियों में मिलाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 4740 क्विंटल गेंहूँ की खरीद की जा चुकी है।

विज्ञापन


 अब तक दिल्ली की नरेला मंडी में 128 किसानों से 540 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। नजफगढ़ मंडी में 90 गिरदावरी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं और 4200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।

दिल्ली सरकार के कृषि मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को मीडिया को बताया कि कुछ किसानों की शिकायतें आई थीं कि मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने तुरंत कदम उठाया और फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के जरिए किसानों की फसलों की खरीद सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एफसीआई को निर्देश दिया गया है कि किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें