फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग पहुंचा PNB, हाईकोर्ट से होगी कार्रवाई

Sat, 21 Apr 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ने डायमंड कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग हाई कोर्ट का रुख किया है। खबर है कि पीएनबी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ और भी देशों में न्यायालय के माध्यम से कार्रवाई करेगी। इससे पहले भारत सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के अनुरोध पर हांगकांग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन

 


नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कर्ज घोटाले में वांछित है। बता दें कि गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार को आग्रह भेजे हुए कई दिन हो चुके हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया था कि भारत ने हांगकांग के अधिकारियों से दोनों देशों के बीच 1997 में हुए भगोड़े अपराधियों के आत्मसमर्पण के लिए प्रत्यर्पण समझौते के तहत नीरव मोदी को सौंपे जाने का आग्रह किया था। 

उन्होंने कहा था कि हांगकांग में हमारे मिशन ने बताया है कि वहां का न्यायिक विभाग अभी भी हमारे आग्रह की जांच कर रहा है। हम हांगकांग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। पहले ही राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा था कि हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार को 23 मार्च को भारतीय आग्रह भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


इस सप्ताह के शुरू में चीन ने कहा था कि हांगकांग नीरव मोदी को गिरफ्तार करने का भारतीय आग्रह स्थानीय कानूनों और आपसी न्यायिक सहायता करार के तहत मान सकता है। बता दें कि हांगकांग चीन का ही स्वशासित क्षेत्र है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें