फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए 'कैप्टन' का सहारा लेगी कांग्रेस

Thu, 11 Oct 2018 01:29 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि अमरिंदर सिंह के चुनाव प्रचार अभियान से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक, पंजाब के मुख्यमंत्री तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे। मेरा मानना है कि वह कांग्रेस पार्टी के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में शुमार हैं। तिथि के चयन के बारे में पूछे जाने पर बादल ने कहा कि यह तेलंगाना कांग्रेस कमेटी और प्रचार अभियान कैसे चलाया जायेगा, इस पर निर्भर करता है।

बादल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित घोषणापत्र समिति के सदस्यों में शामिल हैं। यह समिति कृषि पर घोषणापत्र तैयार करने भी नजर रख रही है।
विज्ञापन


इससे पहले बादल ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि समिति के सदस्य देश के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और दस्तावेज को अंतिम रूप देने से पहले लोगों की प्रतिक्रियाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें