फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: 5 वोट पाकर रोने वाले उम्मीदवार को असल में मिले हैं 856 वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलंधर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 24 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से लड़ रहा निर्दलीय उम्मीदवार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2019 के जनादेश ने न सिर्फ भारत को नई दिशा दी है बल्कि ऐसी भी स्तिथि दिखाई है कि आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल पंजाब के जलंधर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को चुनावी नतीजों से गहरा धक्का लगा था। जब उन्हें इस बात का पता चला कि उनके घर में कुल 9 सदस्य हैं बावजूद इसके उन्हें चुनाव में मात्र पांच ही वोट मिले।



उनके रोने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लेकिन अब पता चला है कि उन्हें असल में 5 वोट नहीं बल्कि 856 वोट मिले हैं। नीटू नाम के ये उम्मीदवार शुरुआती परिणाम देखकर ही फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें इस बात का गहरा सदमा लगा है कि उनके अपनों ने ही उन्हें भुला दिया।

 



जब ये जानकारी आम जनता के बीच पहुंची तो वह और भी भावुक हो गए। नीटू ने अंतिम परिणाम आने से पहले ही रोना शुरू कर दिया था। हालांकि अब शायद वो उतने दुखी नहीं होंगे जितने पहले थे।


 



जब नीटू से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी हार से ज्यादा पारिवारिक मतभेद से दुखी होने की बात कही थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next