पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के लोगों के लिए नई योजनाओं पर जोर दिया है। इसमें सभी धर्मों के पवित्र स्थलों के विकास के साथ हर वर्ग के बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा और बेसहारा-विधवा महिलाओं के लिए समान रूप से पेंशन योजना शुरू की गई है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की भी शुरुआत की गई है।
पंजाब सरकार ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। यह योजना के तहत सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने पवित्र स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाती है। सिख श्रद्धालुओं के लिए- अमृतसर साहिब, पटना साहिब और हेमकुंड साहिब। हिंदू श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार, मथुरा, और वैष्णो देवी। मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए अजमेर शरीफ दरगाह।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत पंजाब की मान सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। पंजाब कैबिनेट ने 27 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए इस योजना के पहले चरण को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही इस योजना का बजट बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है। हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए धूरी से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस यात्रा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 16,000 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा।
दूसरी तरफ आम आदमी क्लिनिक योजना के तहत 881 क्लीनिक चल रहे हैं (565 ग्रामीण, 316 शहरी)। 236 नए क्लीनिक खुलने के बाद यह संख्या 1117 हो जाएगी। मान सरकार की स्वास्थ्य योजना से अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। राज्य सरकार ने अब तक 693 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है, जिससे 6 लाख 65 हजार 994 विधवाएं और निराश्रित महिलाएं सीधे लाभान्वित हो रही हैं।