फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा के साथ से चतुष्कोणीय मुकाबला संभव: वारिस पंजाब दे ने चुनाव को बनाया दिलचस्प, बदले सियासी समीकरण

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की बहाली तथा वारिस पंजाब दे की राजनीतिक सक्रियता से चुनावी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। पहले मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था, लेकिन अब चार दलों के बीच मजबूत प्रतिस्पर्धा की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब की सियासत में भाजपा की नई रणनीति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी रस्साकशी के बाद पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच बहाल हुई दोस्ती और माझा क्षेत्र में वारिस पंजाब दे की दस्तक ने राज्य के विधानसभा चुनाव के समीकरणों को उलझा कर रख दिया है। चंद महीने पहले जिस जंग को सत्तारूढ़ आप बनाम कांग्रेस के रूप में देखा-पढ़ा जा रहा था, वहां अब नए सियासी समीकरणों में चतुष्कोणीय व मजबूत मुकाबले की जमीन तैयार हो गई है। नई परिस्थिति में अब सबकी निगाहें शिअद-भाजपा की बहाल हुई दोस्ती के साथ वारिस पंजाब दे के करिश्मे पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को बीते लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों के प्रदर्शन के पैमाने पर देखें तो एक दिलचस्प तस्वीर सामने आती है। मसलन तब क्रमश: सात और तीन सीटें जीतने वाली कांग्रेस और आप को समान रूप से करीब 26 फीसदी वोट मिले थे। अलग-अलग लड़े अकाली दल (एक सीट)और भाजपा (शून्य सीट) को क्रमश: 13.42 व 18.56 फीसदी वोट मिले थे। इनका संयुक्त वोट करीब 33 फीसदी था। निर्दलीय चुनाव जीत कर चौंकाने वाले अमृतपाल ने अब वारिस पंजाब दे का गठन किया है।

अकेले कुछ नहीं मगर साथ हों तो चमत्कार
छह साल पहले अलग-अलग चुनावी किस्मत आजमा चुके भाजपा और अकाली दल की संयुक्त ताकत राज्य की सियासत में हमेशा मजबूत छाप छोड़ने में सफल रही है। साल 1996 में गठबंधन के बाद इस गठबंधन में तीन बार सत्ता का स्वाद चखा। अलग-अलग लड़ने के कारण बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों ही दल कमजोर दिखे।
विज्ञापन


बिहार-महाराष्ट की तर्ज पर आगे बढ़ेगी पार्टी
भाजपा की योजना बिहार और महाराष्ट्र की तर्ज पर पंजाब की सियासत में धमक स्थापित करने की है। गौरतलब है कि पार्टी कभी बिहार और महाराष्ट्र  में जदयू व शिवसेना के छोटे और प्रतीकात्मक भाई के तौर पर चुनाव लड़ती रही थी। बाद में धीरे-धीरे दोनों ही राज्यों में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में आई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें