फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाय की बछिया का वीडियो, लोग कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 18 Feb 2021 06:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुंगनूर गाय की बछिया - फोटो : YouTube grab
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्यारी सी गाय की बछिया का फोटो वायरल हो रहा है। यह गाय की बछिया पुंगनूर नस्ल की है। इस गाय से जुड़ा एक वीडियो आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी  के नेता एस राजीव कृष्णा ने ट्विटर पर 14 फरवरी को इस वीडियो को शेयर किया था। 

विज्ञापन

 

इसमें उन्होंने लिखा कि छोटी गाय की बछिया मेरे घर आई है। पुंगनुरु गाय की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है। दिखने में काफी खूबसूरत है।  लोग पुंगनूर बछिया को देखकर खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
इसकी लंबाई तीन से चार फीट और वजन 150 से 200 किलो होता है। पुंगनुरु गाय एक दिन में चार से पांच लीटर हाई मिल्क देती है।

पुंगनुरु गाय की विशेषताएं
इस गाय आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर गांव में पैदा हुई थी इसलिए इसे पुंगनुरु गाय बोला जाता है। यह गाय ड्वार्फ काउ के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह गाय बेहद दुर्लभ और विशेष नस्ल की है। इसमें भैंस के दूध के बराबर ही फैट पाया जाता है। इसकी गाय की कीमत 3.5 लाख तक होती है। आमतौर पर गाय के दूध में तीन फीसदी तक ही फैट होता लेकिन इस गाय के दूध में आठ फीसदी तक फैट पाया जाता है। 
विज्ञापन


आंध्र सरकार चला रही मिशन पुंगनूर
सरकारी डाटा के मुताबिक गाय की पुंगनूर नस्ल विलुप्त होने की कगार पर है। भारत में मुश्किल से अब एक हजार पुंगनूर नस्ल की गायें ही बची हैं। इसलिए सरकार मिशन पुंगनू चला रही है ताकि पुंगनूर गायों को बचाया जा सके। यह गाय दिनभर में केवल पांच किलो चारा खाकर पांच लीटर तक दूध दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें