फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतन हत्याकांड: सिया-चेतन ने डिलीट की हत्या से पहले और बाद की चैट्स, रिसाइकल बिन भी किया साफ; पुलिस का दावा

Fri, 26 Jun 2026 09:13 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, पुणे।

सार

केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया और चेतन ने सबूत मिटाने के लिए अपने फोन के रिसाइकल बिन सहित सभी चैट्स डिलीट कर दिए, जिसे रिकवर करने के लिए फोन फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस जांच में दोनों के बीच छह महीने में 238 घंटे की बातचीत का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने और क्या-क्या कहा है? जानिए...
विज्ञापन
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केतन अग्रवाल हत्या मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस को पता चला है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वारदात से पहले और बाद में दोनों के बीच हुई बातचीत की पूरी चैट हिस्ट्री और रिसाइकल बिन से डेटा पूरी तरह मिटा दिया था, जिससे सबूत किसी के हाथ न लगें। अब पुलिस ने डिलीट की गई चैट के लॉग्स को वापस पाने के लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेजा है।
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों ने 18 जून से पहले और लोहागढ़ की घटना के बाद अपने फोन से चैट डिलीट कर दी थीं। ये चैट उनके फोन के रीसाइकल बिन से भी हटाई गई थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच से पता चला है कि गोयल (20) और उसका प्रेमी चेतन चौधरी (22) घटना से लगभग छह महीने पहले से लगातार संपर्क में थे। उन्होंने इस दौरान कुल 238 घंटे की बातचीत के साथ 2,004 फोन कॉल किए थे।

सिया के भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
लोनावला डिवीन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) गजानन टोनपे ने कहा कि जांचकर्ताओं ने दोनों संदिग्धों की सक्रिय भूमिका को पुख्ता तौर पर साबित कर दिया है। पुलिस ने गोयल के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है और अन्य रिश्तेदारों व दोस्तों को भी बुला रही है। अब तक, केतन की कथित हत्या में सिया और चेतन दोनों की भूमिका साबित हो चुकी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चौधरी ने शुरू में दावा किया था कि वह चट्टान वाली उस जगह पर मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने देखा कि पूछताछ के दौरान उसका बयान जल्द ही गलत साबित हो गया, जिसके बाद दोनों संदिग्धों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह साफ था कि वह झूठ बोल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आखिरकार दोनों ने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।

चेतन चौधरी ने दिया धक्का: पुलिस का दावा
पुलिस का दावा है कि योजना के अनुसार सिया गोयल ने बैठकर पहले से तय सिग्नल दिया, जिसके बाद चौधरी पीछे से आया और अग्रवाल को खाई में धकेल दिया। इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत दखल दिया है। 

इससे पहले दिन लोनावला पुलिस ने बताया था कि मुख्य आरोपी सिया गोयल पूछताछ के दौरान लगातार अपने बयान बदल रही है। पुलिस ने जब सिया और केतन के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें मिले चैट सिया के दावों से बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ketan Murder Case: 'ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया', आरोपी के वकील का बड़ा दावा


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया अब पूछताछ में मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि सिया ने पुलिस को दावा किया कि उसने केतन अग्रवाल को साफ बता दिया था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। सिया का कहना है कि इसके जवाब में केतन हमेशा कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है, बात बहुत आगे बढ़ गई है और अब कुछ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


मोबाइल चैट ने खोली सिया के दावों की पोल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके पास सिया और केतन दोनों के मोबाइल फोन मौजूद हैं। इन फोन से बरामद किए गए चैट्स सिया की बातों को पूरी तरह झुठलाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शादी से पहले दोनों के बीच हुई बातचीत से साफ है कि वे एक सामान्य और खुशहाल कपल की तरह बात कर रहे थे। चैट में दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी लगाव और प्यार जता रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'फोन से जो चैट मिले हैं, उनके आधार पर सिया के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस ने साफ किया है कि इस पूरे मामले की हर मुमकिन एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें