फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे : 71 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में एनसीपी नेता अनिल भोसले समेत तीन हिरासत में

Wed, 26 Feb 2020 05:23 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पुणे पुलिस ने मंगलवार रात को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अनिल भोसले समेत तीन लोगों को बैंक धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक में 71.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में की है। 

विज्ञापन


बता दें कि अनिल भोसले इस बैंक के निदेशक भी हैं। उनके अलावा बैंक के सीईओ तन्हाजी पड़वल और बैंक के मुख्य लेखाकार शैलेष भोसले को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

इस साल जनवरी की शुरुआत में पुणे पुलिस ने भोसले, उनकी पत्नी और निदेशक बोर्ड समेत करीब 15 अन्य लोगों के खिलाफ कथित जालसाजी, हेराफेरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें