फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: पतंग के धागे से कटी अग्निशमन अधिकारी की गर्दन, घायल

सार

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, घटना के शिकार हुए नवनाथ मांधरे ड्यूटी पर थे, तभी गुलटेकडी इलाके में एक तेज पतंग की डोर उनके गले में फंस गई, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
मांझा सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में मंगलवार को पतंग के धागे (नायलॉन मांझा) से एक अग्निशमन अधिकारी की गर्दन कट गई, जिससे वह अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, घटना के शिकार हुए नवनाथ मांधरे ड्यूटी पर थे, तभी गुलटेकडी इलाके में एक तेज पतंग की डोर उनके गले में फंस गई, जिससे वह घायल हो गए। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। अस्पताल में डॉक्टरों को उन्हें 10 टांके लगाने पड़े, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


घटना पुणे-सतारा रोड पर हुई
पुलिस ने कहा कि एक अलग घटना में मकर संक्रांति के दिन मोटरसाइकिल सवार दो पुलिसकर्मी रविवार को उस समय घायल हो गए जब पतंग की डोर से उनकी गर्दन और हाथ कट गए। मकर संक्रांति उत्सव के दौरान, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं, पुलिस अधिकारियों ने पुणे के निवासियों को मानव और पक्षियों के लिए खतरे को देखते हुए नायलॉन मांझा का उपयोग करने से परहेज करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें