फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : स्वास्थ्य विभाग भर्ती पेपर लीक मामले में पुणे साइबर पुलिस ने संयुक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 12:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पुणे

सार

स्वास्थ्य विभाग के पेपर लीक मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए एक प्रश्नपत्र लीक मामले में पुणे साइबर पुलिस ने एक संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त निदेशक का नाम महेश बोटल है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महेश बोटल स्वास्थ्य विभाग की उस समिति का हिस्सा थे, जिसका पिछले महीने हुई परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र निर्धारित किया था। बोटल ने लातूर में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत बडगिरे को प्रश्न पत्र दिया था।

अधिकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के पेपर लीक मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक डी एस हेक ने कहा कि हमने संयुक्त निदेशक महेश बोटल को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें