फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीचरण पर एक और मुकदमा: गांधी को अपशब्द कहने वाले महाराज की मुश्किलें बढ़ीं, अब महाराष्ट्र में मामला दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 11:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था।
विज्ञापन
कालीचरण दास - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पुणे सिटी पुलिस ने 19 दिसंबर को पुणे में समस्त हिंदू अघाड़ी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कालीचरण महाराज, मिलिंद एकबोटे, नंदकिशोर एकबोटे और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी महात्मा गांधी को अपशब्द कहने, नाथूराम गोडसे का समर्थन करने और अतीत में अभद्र भाषा देने के लिए कालीचरण महाराज के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 295, 506 और 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इससे पहले कालीचरण महाराज के खिलाफ बीते रविवार को रायपुर के टिकरापारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाले बयान देना) और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा कालीचरण के खिलाफ अकोला में भी मामला दर्ज किया जा चुका है।

जानें क्या है मामला
सन 1659 में महान राजा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा आदिलशाही जनरल अफजलखान की हत्या को चिह्नित करने के लिए समस्त हिंदुत्व अघाड़ी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। खड़क पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम और ईसाइयों के खिलाफ कथित रूप से नफरत भरे भाषण दिए गए थे। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम की वीडियो क्लिप के विश्लेषण के बाद मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के पुराने शहर अकोला क्षेत्र के शिवाजीनगर निवासी कालीचरण महाराज उर्फ अभिजीत सरग ने रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भी गांधी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


कालीचरण ने रायपुर की धर्मसंसद में कहे थे महात्मा गांधी को अपशब्द
इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी... इसके बाद लोगों ने तालियां भी बजाईं।

इसके अलावा कालीचरण महाराज ने कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो। इसके आगे बोलते हुए कहा कि "हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा। महामूर्खों... मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें