फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: क्रिकेट लीग में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगे 55 लाख रुपये, पुणे के कारोबारी को लगाया चूना

Tue, 06 Dec 2022 11:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

क्रिकेट लीग में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर पुणे के एक कारोबारी से 55 लाख रुपये ठगने के मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब 55 लाख रुपये ठगों को दे दिए, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
पुणे पुलिस बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट लीग में फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर पुणे के एक कारोबारी से 55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने पीड़ित को यूएसए क्रिकेट लीग में एक टीम की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पुणे से ताल्लुक रखने वाले कारोबारी आशीष कांते की मुलाकात कई दिन पहले पांच लोगों से हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उन्हें यूएसए क्रिकेट लीग में एक टीम की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही, कहा कि कारोबारी को लीग में 40 फीसदी साझेदारी भी दी जाएगी। आरोपियों ने इसके लिए आशीष से एक करोड़ रुपये मांगे थे। वहीं, 55 लाख रुपये देने पर संबंधित अथॉरिटी से एनओसी दिलाने का वादा किया था। 

पीड़ित को ऐसे हुआ ठगी का अहसास
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने जब 55 लाख रुपये दे दिए, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। अलंकार थाने की पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, इस मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें