फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 08:34 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी मानसूनी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में बिहार के 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी मिलते ही प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कटिहार के 15 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 




दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद  राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के जवान भी पहुंचे। 
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी और जमीन काफी गीली हो गई थी। दीवार के दूसरे किनारे झुग्गियां थी, जिनमें लोग सो रहे थे। सोए अवस्था में ही दीवार गिरी और लोग उसमें दबे रह गए। 
विज्ञापन


पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई थी। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटा मामला नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर थे। सरकार प्रभावित लोगों को मदद कर रही है।
  पुणे के पुलिस कमिश्नर के वेंकटेशम ने कहा कि हमारी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जांच करेंगे कि क्या उचित अनुमति ली गई थी और सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था।
विज्ञापन

 
पुणे के मेयर मुक्ता तिलक ने कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी। हम काम रोकने का आदेश देने जा रहे हैं ताकि यहां निर्माण स्थल पर कोई काम न हो सके।
 
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी घटनास्थल का दौरा किया। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें