फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPDATE: सेना ने किए पाकिस्तान पर कई खुलासे, पीएम के आवास पर हुई अहम बैठक

Thu, 28 Feb 2019 09:30 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • अभिनंदन को बुधवार को पीओके से पाकिस्तान सेना ने हिरासत में लिया था
  • वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस आएंगे भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन 
  • इमरान खान ने इस निर्णय को बताया पाकिस्तान की ओर से शांति की पहल
  • विंग कमांडर अभिनंदन के पिता ने कहा कि उम्मीद है वह सुरक्षित लौट आएंगे
  • विंग कमांडर की रिहाई को लेकर भारत पाक पर लगातार बना रहा था दबाव
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया था बयान- भारत-पाक को लेकर अच्छी खबर आने वाली है 
विज्ञापन
Abhinandan
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:53 PM, 28-Feb-2019

पीएम मोदी के आवास पर सीसीएस की अहम बैठक। 

 

07:51 PM, 28-Feb-2019

मिग 21 ने पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया: आरजीके कपूर 

 

07:50 PM, 28-Feb-2019

तीनों सेनाओं की प्रेस कांफ्रेंस- 


वायुसेना के एयर वाइस मार्शल ने कहा- हमने पाकिस्तानी विमानों को मार भगाया, हालांकि उनके विमानों ने बम गिराए। 

 

विज्ञापन
05:32 PM, 28-Feb-2019

थल सेना, वायु सेना और नौ सेना की प्रेस कांफ्रेंस अब शाम 7 बजे होगी। 

 

04:40 PM, 28-Feb-2019

पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया एलान, विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को कल छोड़ा जाएगा। इमरान ने संसद में किया एलान। अभिनंदन को बुधवार को एलओसी से पाकिस्तान सेना ने हिरासत में लिया था। भारत ने पायलट की सकुशल रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया था। 
 

विज्ञापन
04:25 PM, 28-Feb-2019

नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। सुंदरबनी, मनकोट में भी पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग। 

02:59 PM, 28-Feb-2019

सरकारी सूत्र ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा- विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई बिना शर्त होनी चाहिए। इस पर कोई बातचीत नहीं होगी। पाकिस्तान कंधार मामले जैसा दबाव बनाने की कोशिश में है। 

 

02:32 PM, 28-Feb-2019

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा- हमारा देश भारतीय पायलट को वापस किए जाने के मुद्दे पर बातचीत को तैयार बशर्ते इससे युद्ध जैसा माहौल में कमी आए। 

 

02:02 PM, 28-Feb-2019

 पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बृहस्पतिवार आधी रात तक बंद रहेगा। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने ऐसे समय में यह घोषणा की जब भारत के साथ तनाव बढ़ने के मद्देनजर देश में अहम हवाईअड्डों पर विमान परिचालन निलंबित होने के कारण हजारों यात्री फंस गए हैं।

02:02 PM, 28-Feb-2019

वायुसेना के पायलट विंग कमॉन्डर अभिनंदन वर्धमान के पिता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि वह सुरक्षित वापस लौट आएंगे।

01:15 PM, 28-Feb-2019

थल सेना, वायु सेना और नौ सेना की आज एक जरुरी प्रेस कांफ्रेंस होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नई दिल्ली में शाम पांच बजे यह प्रेस कांफ्रेंस होगी।
 

01:18 PM, 28-Feb-2019

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान से राहत की खबर आ रही है। दोनों के बीच जो तनाव बढ़ रहा था और इसे कम करवाने की प्रक्रिया में हम भी शामिल थे। ये रुकता दिख रहा है। ये वाकई अच्छी खबर है। मुझे उम्मीद है कि दशकों से चला आ रहा तनाव जल्द खत्म हो जाएगा। 
 

 

11:21 AM, 28-Feb-2019

सूत्रों के अनुसार तीनों सेना अध्यक्षों के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज मुलाकात करेंगी।
 

10:54 AM, 28-Feb-2019

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ16 के मलबे की तस्वीर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सामने आ गई है। बुधवार को इसी विमान को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया था। तस्वीर में पाकिस्तान के 7 उत्तरी लाइट इन्फैंट्री के कमांडिंग ऑफिसर भी नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि यह उसी विमान का मलबा है जिसे भारत ने मार गिराया था।
 

09:40 AM, 28-Feb-2019

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने कल शाम को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्ति पत्र दिया। जिससे कि विंग कमांडर अभिनंदन की तुरंत और सकुशल रिहाई हो सके। इसी तरह का आपत्ति पत्र नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त को भी दिया गया है। 
 

09:30 AM, 28-Feb-2019

आज दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
 

09:28 AM, 28-Feb-2019

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आजीत डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियों के साथ पिछली रात को फोन पर बात की है। पॉम्पियों का कहना है कि वह पाकिस्तानी जमीन पर मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप के खिलाफ उठाए गए भारत के निर्णय का समर्थन करता है।
 

09:20 AM, 28-Feb-2019

UPDATE: सेना ने किए पाकिस्तान पर कई खुलासे, पीएम के आवास पर हुई अहम बैठक

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। मंगलवार तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के कैपों को नेस्तनाबूद कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। फिलहाल वायुसेना का एक विंग कमांडर अभिनंदन उसके कब्जे में है। जिसकी रिहाई की कोशिशें जारी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें