फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा दोबारा नहीं होगा, गारंटी नहीं देते, लेकिन जो आएगा वापस नहीं जाएगा: सीआरपीएफ डीजी

Tue, 28 Jan 2020 06:50 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  
विज्ञापन
DG Central Reserve Police Force (CRPF) AP Maheshwari - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी का कहना है कि पुलवामा हमला दोबारा नहीं होगा या वैसी घटना का दोहराव नहीं हो, ऐसी गारंटी मैं नहीं देता, लेकिन ये बता देना चाहता हूं कि जो आएगा वो वापस नहीं लौट सकेगा। दरअसल मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में डीजी से पुलवामा को लेकर यह सवाल पूछा गया था कि अब पुलवामा में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। क्या वहां पर सब ठीक चल रहा है।इसके जवाब में डॉ. महेश्वरी ने यह जवाब दिया है। उनका कहना था कि हर घटना के बाद सीखा जाता है। कोई भी सुरक्षा बल हो, वह यही सुनिश्चित करेगा कि पुलवामा जैसा हमला दोबारा न हो।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा हमला हुआ था। आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक बस को निशाना बनाया। उस हमले में 40 जवान मारे गए थे। कई विपक्षी नेताओं ने तो इस हमले को लेकर मोदी सरकार को भी घेरा।इस हमले पर कई ऐसे बयान भी आए, जिनमें कथित तौर पर पुलवामा हमले को किसी साजिश का हिस्सा बताया गया। 

हालांकि उसी दिन इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी। डॉ. महेश्वरी का कहना था कि सीआरपीएफ का हर जवान ऐसे हमलों को नाकाम करने में सक्षम है।अधिकारी और जवान, सभी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब  देने के लिए तैयार हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने साफतौर पर यह बात कही थी कि पुलवामा हमला दोबारा नहीं होगा, इसकी गारंटी नहीं दे सकते। इतना तय है कि जो कोई भी ऐसा प्रयास करेगा, वह वापस नहीं लौट सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले के बाद फोर्स में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। ट्रेनिंग, हथियार, आवागमन और रणनीति को लेकर खास काम किया गया है।बल के खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया है। चूंकि जनता हर जगह पर है और सीआरपीएफ उन्हीं की रक्षा के लिए तत्पर है, इसलिए अब यह काम किया जा रहा है कि जनता के बीच से हमारी टीम को इनपुट मिले। इसके लिए लोगों से बात कर रहे हैं। अगर समय रहते वे सही इनपुट देंगे तो किसी भी हमले को अंजाम देने से पहले रोका जा सकेगा। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें