फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना अलर्टः कश्मीर में सुरक्षा बलों के सभी मूवमेंट तुरंत प्रभाव से रोके गए

Fri, 15 Feb 2019 01:34 PM IST
अनिल पांडेय जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन

कश्मीर के अवंतिपोरा के गरीपोरा इलाके में 14 फरवरी को सुरक्षाबलों पर हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद राज्य में सुरक्षा बलों के सभी मूवमेंट तुरंत रोक दिए गए हैं। इस आदेश के तहत सेना, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस की कोई भी यूनिट अगले आदेश तक जहां है वहीं रुकेगी। सरकार को ऐसी इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली है कि आतंकी और हमलों की फिराक में हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार को खुफिया एजेंसियों से ऐसे अलर्ट भी मिले हैं कि जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में हिंसा भड़क सकती है। कुछ इलाकों में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि राज्य में भारतीय सेना के साथ ही आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस अलग-अलग मोर्चों पर तैनात रहती है और उन सभी को इस आदेश के बाद अपनी स्थिति न बदलने का आदेश दिया गया है।

क्या है इंटेलिजेंस रिपोर्ट में

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी, घात लगाकर, खुदकुश और आईईडी ब्लास्ट जैसे तरीकों से हमला कर सकते हैं। इस वजह से सभी सुरक्षा बलों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे मुख्य मार्गों पर किसी भी हालत में मूवमेंट न करें। वहीं रक्षा मंत्रालय और सरकार सुरक्षा बलों के मूवमेंट को लेकर नए दिशा-निर्देश बना रहा है, जिसे एसओपी के रूप में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें